फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधानों को प्रशासक बनाने की मांग पूरी करेगी सरकार

विज्ञापन
संवाद में पहुंचे प्रधान।
विज्ञापन
लखनऊ। विधानसभा चुनावों की वजह से टलने वाले पंचायत चुनाव की आशंका के चलते ग्राम प्रधान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने की मांग हो रही है। शुक्रवार को सरोजनीनगर पंचायत संवाद में पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने प्रधानों को आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही प्रधानों को प्रशासक बनाने की मांग पूरी करेगी।
विज्ञापन

काकोरी के गहलवारा ग्राम पंचायत में हुए कार्यक्रम में आगरा एक्सप्रेसवे और आसपास की ग्राम पंचायतों से पहुंचे प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मांग सरोजनीनगर से उठी थी, जिसने पूरे प्रदेश के प्रधानों को इससे जोड़ा है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का संगठन को पूरा सहयोग व समर्थन मिल रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने प्रधानों को बताया कि चार अप्रैल से सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से लगातार बात की जा रही है।
नीवां के प्रधान प्रतिनिधि ओमकार चौरसिया, ऐन के प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों में प्रधानों ने प्रशासक के रूप में बेहतर कार्य किए हैं। भदोई के प्रधान कामेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रधानों को प्रशासक बनाया जाना जरूरी है। बीबीपुर के प्रधान दीनानाथ ने कहा कि लंबे समय तक चुनाव टल सकते हैं, इसलिए सरकारी अधिकारियों को पंचायतों की कमान नहीं दी जानी चाहिए। लखनऊ मंडल में सर्वाधिक पुरस्कार हासिल करने वाले माल ब्लाॅक के गोड़वा के प्रधान वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानों को प्रशासक बनाकर सरकार प्रधानों को कार्य का एक नया अवसर दे सकती है। इस दौरान सैकड़ों ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें