फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहारा शहर की जमीन पर विधानसभा बनाने के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
सहारा शहर को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर विधानसभा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने इसके लिए एलडीए से रिपोर्ट मांगी है। अब एलडीए दिवाली के बाद इस जमीन की नपाई करेगा। शासन में हुई विशेष बैठक के बाद एलडीए को इस संबंध में मौखिक निर्देश भी दिए गए हैं। अमर उजाला ने इस पर आठ अक्तूबर को खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

एलडीए के अधिकारी ने बताया कि शासन ने एलडीए को सहारा शहर की पूरी जमीन की नपाई कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद एलडीए के अर्जन विभाग की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। नपाई के बाद शासन को यह पूरी जानकारी दी जाएगी कि सहारा शहर की कुल 245 एकड़ जमीन में कितनी जमीन का क्या उपयोग किया जा सकता है। उसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
निरस्त हो चुकी है सहारा शहर की लीज
नगर निगम ने बीते माह सहारा शहर की लीज निरस्त करने के बाद एक सप्ताह पहले वहां पर 170 एकड़ जमीन का कब्जा भी ले लिया है। इसमें 130 एकड़ जमीन आवासीय योजना के लिए और 30 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट के लिए दी गई थी। इसी तरह एलडीए ने 75 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट के लिए थी। जिसकी लीज निरस्त कर एलडीए बीते साल कब्जा ले चुका है और वहां पर जैव विविधिता पार्क विकसित बनाने का काम करा है।

सहारा शहर को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सहारा शहर को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सहारा शहर को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सहारा शहर को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सहारा शहर को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें