फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा सरकार में गोंड समाज को मिला सही नेतृत्व

Mon, 10 Aug 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों को सम्मानित करते बहराइच के सांसद आनंद कुमार गों
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से हनुमान सेतु पुल के पास स्थित झूलेलाल वाटिका में विश्व आदिवासी दिवस पर सभा हुई। प्रदेशभर के जिलों से गोंड समाज के लोग रैली में पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

हालांकि, मुख्य अतिथि व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस दौरान आयोजक व कुशीनगर के रामकोला से विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, लोककला और प्रकृति के प्रति उनका अटूट समर्पण भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। उनके अधिकारों, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के जिलाध्यक्षों का सम्मान किया गया। असम के पूर्व सांसद नव कुमार सरनिया, पूर्व सांसद अक्षयवरलाल गोंड, बहराइच सांसद आनंद कुमार गोंड समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों को सम्मानित करते बहराइच के सांसद आनंद कुमार गों

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों को सम्मानित करते बहराइच के सांसद आनंद कुमार गों

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों को सम्मानित करते बहराइच के सांसद आनंद कुमार गों

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें