फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टॉफी के बहाने बच्ची को दुकान में ले जाकर की अश्लीलता

Sat, 22 Mar 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
टॉफी के बहाने बच्ची को दुकान में ले जाकर की अश्लीलता
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में नाई फरीद ने शुक्रवार को चार वर्षीय बच्ची से अश्लीलता की। बच्ची के चीखने पर उसकी मां ने उसे आरोपी के चंगुल से बचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बच्ची की मां के अनुसार, दोपहर 12 बजे उनकी बेटी फरीद की दुकान के बाहर खेल रही थी। आरोपी टॉफी के बहाने उसे दुकान में ले गया और अश्लीलता करने लगा। बच्ची का शोर सुनकर उसकी मां दुकान में गई तो आरोपी भाग निकला। बच्ची ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी के बाद बच्ची के पिता ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें