फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी को गुजरात ले जाकर एक साल तक किया यौन शोषण

Sat, 15 Feb 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
किशोरी को गुजरात ले जाकर एक साल तक किया यौन शोषण
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को निजी चालक इंद्रपाल उर्फ मिट्ठू फरवरी 2024 में बहला-फुसला कर गुजरात ले गया। किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी ने सालभर तक उनकी बेटी का यौन शोषण किया। मोहनलालगंज पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने इंद्रपाल पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। हालांकि, पुलिस ने किशोरी को तलाशने का प्रयास नहीं किया। जनवरी में आयोजित पुलिस चौपाल में किशोरी की मां ने एसीपी रजनीश वर्मा से आपबीती बताई। एसीपी के आदेश पर पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। एसीपी ने बताया कि इंद्रपाल ने गुजरात में मोबाइल नंबर बंद कर लिया था।
सर्विलांस टीम ने आरोपी के आधार कार्ड की जांच की तो पता चला कि उसने दूसरा नंबर गुजरात के अहमदाबाद से खरीदा है जो वहां के बिचारा कस्बे में सक्रिय था। पुलिस अहमदाबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से किशोरी व आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन


मां को देखकर फफक पड़ी किशोरी

शुक्रवार सुबह पांच बजे पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। मां को देखकर किशोरी फफक पड़ी। महिला ने पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाकर आभार जताया। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा तरमीम की जाएगी। पॉक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें