फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्म छुपाकर किया युवती का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव निवासी युवती ने आढ़ती परवेज आलम पर धर्म छुपाकर शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 30 अगस्त को परवेज के खिलाफ यौन शोषण, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

मूल रूप से सीतापुर निवासी युवती अभी मड़ियांव में रहती हैं। उनके मुताबिक कुछ वर्ष पहले सीतापुर के तालगांव निवासी आढ़ती परवेज आलम से मुलाकात हुई थी। उसने अपना धर्म छिपाकर दोस्ती की। फिर प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो व फोटो भी बना ली। आरोपी युवती के साथ उसके घर पर ही रहने लगा।

युवती का आरोप है कि एक दिन परवेज काम के सिलसिले में गया। कुछ दिन बाद लौटा तो उसका व्यवहार बदला हुआ था। परवेज उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। युवती ने जब उससे शादी की बात कही तो परवेज ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। मना करने पर मारपीट की। इसके बाद वह युवती की स्कूटी व रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन


18 मई को युवती ने आईजीआरएस पर शिकायत की। चौकीवालों ने दोनों को बुलाया। परवेज ने पुलिसवालों के सामने 15 दिन में शादी करने का वादा किया। छह जुलाई को वह फि युवती के घर पहुंचा और उसके साथ गलत काम करते हुए मारपीट की और धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि आरोपी आरोपी मदेयगंज इलाके में रहता है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें