फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शोहदे के भय से छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Fri, 04 Apr 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शोहदे के भय से छात्रा ने छोड़ा स्कूल
विज्ञापन
लखनऊ। शोहदे की हरकतों और हत्या की धमकी से डरी-सहमी 12 वर्षीय सातवीं की छात्रा ने स्कूल व कोचिंग जाना छोड़ दिया। गुडंबा में रहने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि ई रिक्शा चालक सीतापुर निवासी रजोली आए दिन आते जाते वक्त उनकी बेटी से अश्लीलता व अभद्र टिप्पणी करता है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। फटकार पड़ने पर पुलिस ने छह दिन बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


छात्रा के पिता के अनुसार, धमकी से सहमी बेटी को गुमसुम देखकर उसकी मां ने कारण पूछा तो वह रो पड़ी। उसने पूरी घटना बताई। 29 मार्च को गुडंबा थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मी तहरीर बदलने का दबाव डालने लगे। विरोध पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी रजोली को जेल भेजा गया है। आरोपी गुडंबा में किराये के कमरे पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें