फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार सवार युवकों के अश्लील इशारा करने पर भिड़ी थी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ के मामले में यह तथ्य सामने आया है कि कार सवार युवकों ने पहले उसे अश्लील इशारा किया था। इस पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी उसका पीछा करने लगे। पीड़िता हिम्मत दिखाते हुए युवकों से भिड़ गई। इस दौरान साथियों ने वीडियो भी बनाया, जिसकी मदद से आरोपियों की गाड़ी का नंबर पता चला।
विज्ञापन

पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी अश्लील इशारा कर रहे हैं, जिसका युवती व उसके भाई ने विरोध किया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई थी। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि कार मालिक ने बताया कि गाड़ी तो उनकी है, लेकिन उसे कुछ जानने वाले मांगकर ले गए थे। कुछ नाम भी बताए हैं। पीड़िता ने कार सवार आरोपियों को रोकने का भी प्रयास किया, था। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें