फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फुटेज तो मिलीं पर नहीं हो सकी हमलावरों की पहचान

Sun, 25 May 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फुटेज तो मिलीं पर नहीं हो सकी हमलावरों की पहचान
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर की शिव विहार कॉलोनी निवासी नारियल पानी विक्रेता मनोज (22) की हत्या किन कारणों से हुई थी, यह बात अब तक साफ नहीं हो सकी है। मनोज पर कातिलाना हमला करने वालों की कई फुटेज पुलिस को मिली हैं, पर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि फुटेज देखने पर परिजन आरोपियों को पहचान नहीं सके। सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक सवार चार हमलावर नजर आ रहे हैं। अंधेरा होने से उनकी बाइक का नंबर साफ नहीं है। पुलिस की टीमें और फुटेज खंगाल रही हैं। मनोज के मोबाइल फोन की डिटेल से भी पुलिस को कुछ खास सुराग नहीं मिला है। मनोज के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बहुत सीधा था। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी।

यह है पूरी घटना
सीतापुर के सिधौली कमलापुर जयरामपुर निवासी मनोज तकरोही मोड़ पर नारियल पानी का ठेला लगाता था। 19 मई की रात नौ बजे मनोज ठेला लेकर घर जा रहा था। मानस एन्क्लेव के पास गली में दो बाइक सवार चार अज्ञात युवकों ने उन पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया था। 22 मई की सुबह आठ बजे मनोज की मौत हो गई थी। उनके पिता रमाकांत ने चार हमलावरों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें