रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में लेक्चर सीरीज का शुभारंभ हुआ
लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्या कर सकता है, इस पर चर्चा से ज्यादा जरूरी यह तय करना है कि एआई को क्या करने की अनुमति दी जानी चाहिए। एआई महज तकनीक नहीं है, बल्कि यह हमारे सोचने, काम करने और फैसले लेने के तरीकों को व्यापक रूप से प्रभावित कर रहा है। जैसे-जैसे एआई अधिक सक्षम होगा, उसे दिशा देने और उसके साथ काम करने में इंसानी भूमिका और महत्वपूर्ण होगी। हालांकि, साइबर सुरक्षा, रोजगार, मानवीय नियंत्रण और जिम्मेदारी से जुड़े सवाल भी सामने आएंगे। यह बातें डीआईजी (तकनीकी सेवाएं) आशीष तिवारी ने एआई, ट्रस्ट एंड सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान में कहीं।
आईआईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर आईआईटी खड़गपुर एलुमनाई एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर की ओर से रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में लेक्चर सीरीज का शुभारंभ हुआ। डीआईजी आशीष तिवारी ने पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था में एआई की बढ़ती भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई अपराध की रोकथाम, जांच, सुरक्षा, डेटा विश्लेषण और पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
व्याख्यान के बाद उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विनोद चंद्र ने बताया कि संस्थान अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली मना रहा है। प्रथम सत्र के समन्वयन में उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत प्रताप सिंह, राहुल मिश्रा, प्रो. एजे अंसारी और कमोडोर अशोक भाल रहे। अंत में चैप्टर सचिव महेंद्र शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।