बिजली के तार जलाकर कॉपर निकालते समय लगी थी आग
लखनऊ। कृष्णानगर के ओशो नगर में झोपड़ियों में आग बिजली के तार जलाकर कॉपर निकालते समय लगी थी। फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
दमकल की ओर से झुग्गी बसाकर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन और नगर निगम को पत्र भेजा गया है। माना जा रहा है कि मामले में पुलिस एफआईआर भी दर्ज करेगी।
पुलिस का कहना है कि ओशो नगर में राम बाबू यादव ने झुग्गी बसवाई थीं। उस पर कृष्णानगर थाने में कई एफआईआर हैं। ओशो नगर में दोबारा झोपड़ियां न बसें, इसके लिए स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से शिकायत की बात कही है। मंगलवार रात आग से 150 से अधिक झोपड़ियां राख हो गई थीं। कृष्णानगर पुलिस रामबाबू को नोटिस भेजने की तैयारी में है। बिजली विभाग ने भी प्रकरण की जांच की है।