फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल्द पता लगने से स्तन कैंसर का बेहतर होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट इंडिया के सहयोग से स्तन कैंसर स्क्रीनिंग पर कार्यशाला हुई। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि स्तन कैंसर का जल्द पता लगने से इलाज बेहतर होगा।
विज्ञापन




कार्यशाला का उद्घाटन एनएचएम की प्रबंध निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने किया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग पर जोर दिया। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर चर्चा की। आईआईटी कानपुर के प्रो. अमिताभ बंद्योपाध्याय ने कहा, आईआईटी कानपुर और कैंसर संस्थान के सहयोग से कैंसर की रोकथाम, जांच और इलाज में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।



हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट परियोजना के प्रमुख अन्वेषक और आयोजन सचिव डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के जरिये किया गया क्लीनिकल ब्रेस्ट परीक्षण महिलाओं को समय रहते कैंसर से बचा सकता है। इससे मृत्यु दर घट सकती है। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट, कार्यकारी रजिस्ट्रार डॉ. शरद सिंह, डीन प्रो. साबुही कुरैशी और लोहिया संस्था के डॉ. मनीष ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें