फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी के विस्तार की फाइल फिर होगी तैयार

विज्ञापन
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी।
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी के विस्तार की फाइल फिर से तैयार होगी। महानिदेशालय ने इसके लिए इंजीनियरों को निर्देश जारी किए हैं। निर्माण कार्य पर आने वाली कुल लागत की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने तक फाइल तैयार कर महानिदेशालय भेज दी जाएगी। वहां से अनुमति मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की मुख्य इमरजेंसी 30 बेड की है, जबकि इमरजेंसी ओपीडी में केवल दो स्ट्रेचर लगे हैं। यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी वार्ड में स्थानांतरित किया जाता है। इमरजेंसी ओपीडी की क्षमता कम होने से गंभीर मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में वे काफी देर तक गेट पर ही स्ट्रेचर पर पड़े रहते हैं, क्योंकि ओपीडी खाली होने के बाद ही अगला स्ट्रेचर अंदर जा पाता है।

अमर उजाला की खबर के बाद सक्रिय हुआ विभाग

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने इमरजेंसी ओपीडी के विस्तार का खाका तैयार कराया था। कार्यदायी संस्था ने फाइल भी तैयार की थी, लेकिन अफसरों ने उसे खारिज कर दिया था। डॉ. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर फाइल ठंडे बस्ते में चली गई। इस मसले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय सक्रिय हुआ।
विज्ञापन


20 बेड की होगी नई ओपीडी

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत इमरजेंसी ओपीडी के पिछले हिस्से को तोड़कर उसका विस्तार किया जाएगा। नए प्लान में बेड की क्षमता बढ़ाकर 20 की जाएगी, ताकि आपात स्थिति में एक साथ कई मरीजों को भर्ती कर तत्काल उपचार मुहैया कराया जा सके।

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें