फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान को रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों व रॉड से पीटा

Sun, 25 Jan 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के कटौली गांव में जमीन विवाद के कारण किसान राजकिशोर पर उनके ही चचेरे भाई व रिश्तेदार ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। इसमें उनका सिर फट गया। अस्पताल में उन्हें सात टांके लगाए गए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राजकिशोर के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह खेत जा रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई रामकुमार, उसकी पत्नी राम जानकी और दामाद सुजीत ने उन्हें रोक लिया। जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद की खुन्नस में तीनों ने उन्हें लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। इससे उनका सिर फट गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राजकुमार, रामजानकी और सुजीत के खिलाफ शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें