फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेम पोर्टल पर पक्षपात, एमएसएमई के लिए अलग पोर्टल बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की शनिवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। उनका आरोप है कि इससे छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी छिन रही है। बैठक में एमएसएमई सेक्टर के लिए एक अलग पोर्टल बनाने की मांग की गई, जिसमें कॉर्पोरेट सेक्टर का कोई दखल न हो।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर उपाध्यक्ष परवेश जैन ने उत्पाद अनुमोदन में देरी का मुद्दा उठाया। कहा कि कई दिनों तक अप्रूवल लटकाए जाने से छोटे कारोबारी बिड में हिस्सा नहीं ले पाते। इसके लिए समय सीमा तय करने की मांग की गई। कैटेगरी बदलने पर बार-बार सर्टिफिकेट लेने की प्रक्रिया को भी परेशानी भरा बताया गया। जेम पोर्टल व्यापारी राघवेंद्र तिवारी ने हेल्पडेस्क पर जिम्मेदार कर्मचारियों की अनुपलब्धता पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि मदद मांगने पर 30 मिनट से अधिक की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे समय पर सहायता नहीं मिल पाती। नोडल अधिकारी भी व्यापारियों की सहायता में रुचि नहीं लेते।

संजीव कत्याल ने निजी कंपनियों से लाखों रुपये के सर्टिफिकेट मांगे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन सर्टिफिकेट का कोई औचित्य नहीं होता और इससे व्यापारियों के लाखों रुपये फंस जाते हैं। जेम पोर्टल पर 15 दिन में भुगतान के नियम के बावजूद, छह महीने से लेकर दो साल तक पेमेंट न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। शिकायत करने पर व्यापारियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में एमपी द्विवेदी,नीरज गुप्ता ,वीरेंद्र ,राजेंद्र प्रसाद, मनीष गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता ,राघवेंद्र तिवारी, सोमदत्त झा ,मोहम्मद काशिफ खान,आरके गुप्ता, पवन शुक्ला, संजीव कत्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें