लखनऊ। राजधानी में सर्द पछुआ और कोहरे का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। बुधवार को दिन भर गलन भरी पछुआ चली और लोगों को अलाव आदि का सहारा लेना पड़ा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में अगले तीन-चार दिनों के लिए माैसम में बदलाव के संकेत हैं। विक्षोभ के असर से दिन व रात के तापमान में चार डिग्री तक की बढ़त के आसार हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 16.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
लखनऊ की हवा का हाल
बुधवार को लखनऊ की हवा फिर से बिगड़ गई। लालबाग और तालकटोरा में वायुगुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर लाल श्रेणी में पहुंच गया। वहीं अलीगंज की हवा ऑरेंज श्रेणी में रही। बाकी तीन वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों पर हवा पीली श्रेणी में दर्ज हुई।
लालबाग- 336- लाल- बेहद खराब
तालकटोरा- 320- लाल- बेहद खराब
अलीगंज -280 ऑरेंज- खराब
गोमतीनगर- 110 - पीला- औसत
कुकरैल- 139- पीला- औसत
बीबीएयू- 129 - पीला- औसत
ठंड से परेशान लोग।
ठंड से परेशान लोग।
ठंड से परेशान लोग।
ठंड से परेशान लोग।
ठंड से परेशान लोग।
ठंड से परेशान लोग।