फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सम्मान और डिग्री पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में रविवार को 17वां वार्षिक दीक्षांत समारोह जोश और उत्साह के साथ मनाया गया
विज्ञापन
लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में रविवार को 17वां वार्षिक दीक्षांत समारोह जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सदियों से ज्ञान और संस्कृति की भूमि रहा है। हमें अपने महान इतिहास और विरासत को फिर से हासिल करना होगा।
विज्ञापन

चांसलर प्रो. वसीम अख्तर ने विद्यार्थियों को जीवन में सच्चाई, ईमानदारी और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी। प्रो-चांसलर सैयद नदीम अख्तर ने कहा कि सही होने से ज्यादा जरूरी है अच्छा इंसान होना। विशिष्ट अतिथि नासिर मुंजी ने विद्यार्थियों से कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में विश्लेषणात्मक सोच और सुनने की क्षमता सबसे जरूरी है। कुलपति प्रो. जावेद मुसर्रत ने कहा कि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है।कार्यक्रम में कुल 4,926 विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की उपाधियां दी गईं। इनमें जिनमें 133 पीएचडी की डिग्रियां रहीं।

सायमा और माज रहे अव्वल

विश्वविद्यालय में अव्वल स्थान पाने वाले मो. माज (एमसीए) और सायमा सिद्दीकी (एमएससी गणित) को इंटीग्रल स्टार्टअप फाउंडेशन की ओर से टेक्नोलॉजी एंड सस्टेनेबिलिटी इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के संस्थापक और चांसलर प्रो. सैयद वसीम अख्तर, प्रो-चांसलर सैयद नदीम अख्तर, कुलपति प्रो. जावेद मुसर्रत, एडिशनल प्रो-चांसलर डॉ. निदा फातिमा और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद हारिस सिद्दीकी सहित कई गणमान्य माैजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सबा सिद्दीकी ने किया।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में रविवार को 17वां वार्षिक दीक्षांत समारोह जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में रविवार को 17वां वार्षिक दीक्षांत समारोह जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में रविवार को 17वां वार्षिक दीक्षांत समारोह जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में रविवार को 17वां वार्षिक दीक्षांत समारोह जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें