फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मिनट लेट होने पर छुड़वा दी परीक्षा, अभ्यर्थी गेट पर बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षा देने पहुंची एक महिला अभ्यर्थी को महज दो मिनट देरी होने पर परीक्षा से वंचित कर दिया गया। परीक्षा केंद्र प्रशासन से अभ्यर्थी गुहार लगाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रवेश न पाने के सदमे से अभ्यर्थी गेट पर ही बेहोश हो गई। लोगों ने किसी तरह से उसे संभाला।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित टेक टेस्टिंग सॉल्यूशन में बुधवार सुबह 8:30 बजे ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा थी। ये परीक्षा देने के लिए तमाम अभ्यर्थी आए थे, लेकिन एक छात्रा समय से कॉलेज के अंदर नहीं पहुंच पाई। वह दो मिनट लेट हो गई। इसकी वजह से परीक्षा केंद्र प्रशासन ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। इससे तनाव में आई अभ्यर्थी बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद में वहां मौजूद लोगों ने उसको उठाकर बैठाया और पानी पिलाया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें