फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह साल बाद कल से फिर शुरू होगा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह का पुन: आरंभ होने जा रहा है। वर्ष 2019 से रेनोवेशन के चलते बंद चल रहे शहर के इस प्रमुख प्रेक्षागृह का शुभारंभ शुक्रवार को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इस दौरान पिछले एक माह से भातखंडे संस्कृति विवि में चल रही ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन प्रस्तुतियों के साथ होगा। इस आयोजन का शीर्षक भी पुन: आरंभ रखा गया है।
विज्ञापन

भातखंडे विवि की कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि प्रेक्षागृह के शुक्रवार को फिर से शुरू होने के साथ ही बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। प्रेक्षागृह के रेनोवेशन पर कुल 381 लाख रुपये खर्च हुए हैं। वातानुकूलित हॉल में कुल 246 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साउंड और लाइट की व्यवस्था भी बेहतर होगी। 27 जून को कार्यपरिषद की बैठक में प्रेक्षागृह की बुकिंग के लिए किराये पर भी विचार किया जाएगा। सुविधाओं के साथ किराये में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें