फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देशभक्ति के तरानों से रोशन हुई शाम

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले आशियाना स्थित बीआर आंबेडकर प्रेक्षागृह में मंगलवार की शाम देशभक्ति के र
विज्ञापन
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से पहले आशियाना स्थित बीआर आंबेडकर प्रेक्षागृह में मंगलवार की शाम देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। यहां आयोजित ''तेरी मिट्टी–तिरंगे का जश्न'' कार्यक्रम में मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने दी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान मनोज मुंतशिर के लिखे गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां... की प्रस्तुति ने समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह और मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे। मालिनी अवस्थी ने भारत माता की जय और वंदेमातरम से अभिवादन किया। मत लइहो चुनरिया हमार विदेशी ओ बालमा... से विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संदेश दिया। गायक आशीष कुलकर्णी व गायिका इशिता विश्वकर्मा ने देशभक्ति गीतों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

पाकिस्तान, अमेरिका और इंग्लैंड की चुटकी ली

मनोज मुंतशिर ने पाकिस्तान, अमेरिका और इंग्लैंड की खूब चुटकी ली। कहा, पाकिस्तान को बनाने वाला एक गुजराती था। बोले, कहीं ऐसा न हो कि पाकिस्तान को मिटाने वाला भी गुजराती ही हो जाए। ट्रंप के टैरिफ पर कहा कि भारत इतना कमजोर नहीं है कि इतनी सी बात से डर जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले आशियाना स्थित बीआर आंबेडकर प्रेक्षागृह में मंगलवार की शाम देशभक्ति के र

स्वतंत्रता दिवस से पहले आशियाना स्थित बीआर आंबेडकर प्रेक्षागृह में मंगलवार की शाम देशभक्ति के र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें