फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 172 दिव्यांगों को मिला रोजगार

विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय रोजगार मेला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। दिव्यांगजनों को सहानुभूति के बजाय सम्मान और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिए जाने के मकसद से मंगलवार को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय रोजगार मेला का आयोजन हुआ। मेले में 25 कंपनियों ने 1500 से अधिक रिक्तियों के लिए 325 दिव्यांग प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया। इनमें से 172 प्रतिभागियों का रोजगार का सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ उप्र कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन की माैजूदगी में फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मिशन का प्रयास है कि दिव्यांगजन को बराबरी के अवसर मिलें और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। कार्यक्रम में आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक राज कुमार यादव, सहायक सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी माैजूद रहे।
ये कंपनियां रहीं शामिल

इस मेले में वर्धमान टेक्सटाइल, अमेजाॅन, टीएमसी, वीमार्ट, बिलियन ऑफ माइंड, एजेज फेडरल लाइफ, मेगा माइंड सल्यूशन, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, सेडैक, जेल कैफे, अंबिका क्रिएशन, टंबल ड्राई सहित लगभग 25 कंपनियां शामिल रहीं।

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय रोजगार मेला का आयोजन हुआ।

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय रोजगार मेला का आयोजन हुआ।

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय रोजगार मेला का आयोजन हुआ।

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय रोजगार मेला का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें