फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की वोटिंग में दिखा मतदाताओं का जोश, 85 फीसदी तक वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव के तहत सरोजनीनगर व मोहनलालगंज ब्लॉक की दो सीटों पर हुए प्रधानी के लिए मतदान में मतदाताओं का खासा उत्साह देखने को मिला। जोश में मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग भी भूल गए।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक चले मतदान में सरोजनीनगर में जहां 85 फीसदी वहीं मोहनलालगंज में 84 फीसदी वोट पड़े। हालांकि सभी आठ ब्लॉकों में हुए पंचायत सदस्य पदों के उप चुनाव में मतदान का प्रतिशत औसत 75 फीसदी तक ही रहा।
चिनहट, बीकेटी, गोसाईगंज, मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, काकोरी, मलिहाबाद व माल विकास खंड में अलग-अलग पंचायत सदस्य पदों पर प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश हुई। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा कर जायजा भी लिया। मतगणना 14 जून को होगी।
विज्ञापन

केंद्रों पर सुबह से ही थी लाइन, भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकाकर हटाया
विकास खंड मोहनलालगंज के अंतर्गत निगोहां की भगवानपुर पंचायत में ग्राम प्रधान पद के साथ ही अन्य पंचायतों में पंचायत सदस्य पदों पर हुए उपचुनाव में मतदाता कई जगह सुबह से ही उत्साहित दिखे। शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनाव में कहीं भीड़ रही तो कहीं सामान्य स्थिति। कुछ मतदाता बिना मास्क के मतदान करने जाते दिखे, हालांकि पुलिस ने उन्हें वापस भेजा और मास्क लगाने के बाद ही वोट डालने जाने दिया। भगवानपुर पंचायत के केंद्र के बाहर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ इकट्ठा देख निगोहां पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को हटाया।
माल में छह पद रह जाएंगे खाली
पंचायत सदस्यों के खाली पदों को भरने के लिए शनिवार को हुए चुनाव के बाद भी माल ब्लॉक में छह पद खाली रह जाएंगे। इनमें कोई नामांकन नहीं होने से चुनाव नहीं हुआ। वहीं पांच पंचायतों के नौ पदों पर चुनाव कराया गया और शांतिपूर्वक वोट पड़े। यहां इस बार 97 सदस्य पदों में निर्विरोध चुनाव हुआ, जबकि नौ में चुनाव कराए गए। एडीओ पंचायत अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक हो गया है। ब्लॉक मुख्यालय पर बने स्ट्रॉन्ग रूम में सभी मतपेटियां जमा हो गयी हैं। आगामी 14 जून को सभी मतपत्रों की गिनती होगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें