फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली और मुंबई के लिए तत्काल की ढाई हजार सीटों से भी रेलयात्रियों को राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन हटते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। मुंबई की ट्रेनों में तो यात्री लंबी वेटिंग से जूझ ही रहे थे। अब दिल्ली रूट की गाड़ियों में भी कन्फर्म टिकट मिलने मुश्किल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों रूट की ट्रेनों में यात्रियों को तत्काल कोटे की करीब ढाई हजार सीटों से राहत की उम्मीद थी, पर वह भी नाकाफी साबित हो रही हैं। यात्रियों की मांग है कि अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर से लेकर एसी क्लास में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। कमोबेश एसी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में भी भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि शताब्दी की चेयरकार में अभी सीटें मिल रही हैं। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 400 तक पहुंच गई है।
जबकि गोरखपुर एलटीटी, कुशीनगर आदि गाड़ियों में वेटिंग बढ़ी हुई है। ऐसे में यात्रियों को तत्काल कोटे की सीटों से राहत की उम्मीद थी, लेकिन उस पर भी पानी फिर गया।
रविवार के लिए पुष्पक एक्सप्रेस के तत्काल कोटे में टिकट करवाने के लिए हेमंत सिंह ने शनिवार सुबह प्रयास किया, लेकिन देखते-देखते ही स्लीपर और थर्ड एसी की सीटें भर गईं।
ऐसे ही रश्मि मिश्रा को अपने पति के साथ दिल्ली जाना था, उन्होंने लखनऊ मेल में टिकट करवाया। सीटें खाली दिख रही थीं, पर पेमेंट तक पहुंचते- पहुंचते वेटिंग शुरू हो गई।
उधर, वेटिंग बढ़ते ही टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की टीमें और आरपीएफ दल भी अलर्ट हो गए हैं।
हवाई जहाज से महंगा हुआ तत्काल प्रीमियम का किराया
तत्काल में यात्रियों को कन्फर्म सीटें नहीं मिल पा रही हैं, वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में तत्काल प्रीमियम का किराया हवाईजहाज से भी महंगा हो गया है। पुष्पक एक्सप्रेस में रविवार का तत्काल प्रीमियम का किराया 7200 पार हो गया जबकि लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट 6800 में मिल रही थी। वहीं स्लीपर में प्रीमियम तत्काल में 1855 रुपये में मिल रहा है। सेकेंड एसी का प्रीमियम तत्काल में किराया 7200 रुपए तक चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें