लखनऊ। राजधानी में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी से शुक्रवार दोपहर सनसनी फैल गई। धमकी भरा संदेश जिला जज को ईमेल से करीब 12:30 बजे भेजा गया था। सूचना पर फौरन कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया। बम निरोधक और श्वान दस्ते के साथ पुलिस टीम ने कचहरी में कई चरण में चार घंटे तक छानबीन की, लेकिन कोई बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।
धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने लिखा था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर दो बजे कचहरी में धमाका किया जाएगा। अगर बचा सकते हो तो बचा लो। इस मामले की जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स कचहरी पहुंची। अधिवक्ताओं को कचहरी खाली करने के लिए कहा गया। कचहरी से न्यायाधीश भी बाहर निकल गए। काफी देर तक छानबीन के बाद स्पष्ट हो गया कि किसी ने शरारत की है। गहन जांच के बाद कचहरी के सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। इस मामले में कोर्ट नाजिर ने वजीरगंज थाने में ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एक साथ 18 जिलाें में भेजा गया था ईमेल
छानबीन में सामने आया है कि एक साथ 18 जिलों में यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इसके बाद हर कहीं शासन-प्रशासन अलर्ट हो गया। खुफिया एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि किसने और कहां से ईमेल भेजा था। सर्विलांस और साइबर की टीम मामले की छानबीन कर रही है। जांच के लिए एसटीएफ को भी सक्रिय किया गया है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही ईमेल भेजने वाले के बारे में पता लगा लिया जाएगा।
कोर्ट का कामकाज हुआ प्रभावित
शुक्रवार सुबह कचहरी खुलने के तुरंत बाद ही पुलिस फोर्स पहुंच गई। जब लोगों को पता चला की बम धमाके की धमकी मिली है तो अधिवक्ताओं के साथ दूर-दूर से पहुंचे लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि, बाद में स्पष्ट हो गया कि सूचना झूठी थी। इस वाकये से शुक्रवार को कहचरी का कामकाज प्रभावित हुआ। बहुत सी सुनवाई टालनी पड़ी। अन्य काम भी प्रभावित हुए।
झूठी धमकी का असर...
12:30 बजे दोपहर में मिली ईमेल से धमकी
01 बजे कचहरी परिसर को कराया गया खाली
05 बजे शाम तक कचहरी की होती रही जांच
125 अदालतों में कामकाज हुआ प्रभावित
10 हजार के करीब मामलों में सुनवाई प्रभावित
70 हजार से ज्यादा लोग हुए परेशान
धमकी के बाद कहचरी परिसर में जांच करते श्वान और बम निरोधक दस्ते के लोग। - फोटो : अमर उजाला