फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधी रात को बंद की बिजली और चोरी कर लिया एबीसी

विज्ञापन
तार चोरी कर ले जाते आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमनगर क्षेत्र में तीन संविदा कर्मियों और एक निष्कासित कर्मचारी की कारस्तानी से आम जनता को 12 घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रहना पड़ा। इन संविदा कर्मियों ने 25 दिसंबर की आधी रात एक बजे बिजली बंद कर एबीसी लाइन के तार चोरी कर लिए।
विज्ञापन

प्रभातपुरम कॉलोनी के लोगों ने जब एफसीआई उपकेंद्र पर बिजली गुल होने की शिकायत दर्ज कराई तो कारस्तानी की पोल खुली। उपकेंद्र के कर्मियों ने घटनास्थल और एक सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच में संविदा कर्मचारी विकास यादव, अमर, आनंद व निष्कासित संविदा कर्मचारी ललित को एबीसी चोरी करते दिखे। अवर अभियंता राजेश कुमार चौधरी ने सभी के खिलाफ 26 दिसंबर को तालकटोरा थानाध्यक्ष को तहरीर दी है। अवर अभियंता ने तहरीर में यह भी कहा कि इन संविदा कर्मियों ने आधी रात एक बजे पूरे फीडर की उपकेंद्र से बिजली बंद कराई, तब करीब 40 मीटर दूरी की एबीसी लाइन के तार को उतारा।
बिजली-पानी को तरसे परिवार

प्रभातपुरम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बिजली गुल होने पर 100 से ज्यादा परिवारों को 12 घंटे तक बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ा। समय से सूचना देने के बाद भी एबीसी लाइन ठीक करने का काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें