फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांव से शहर तक की बिजली व्यवस्था का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के अमौसी जोन में गांव से लेकर शहर तक बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पावर कॉर्पोरेशन ने 1.44 अरब रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत चार नए उपकेंद्र और 671 छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि वृंदावन, आलमबाग, कानपुर रोड, मोहनलालगंज, नादरगंज, दुबग्गा और मलिहाबाद इलाके के करीब 5.50 लाख उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए बड़े पैमाने पर काम होगा।

10 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी लाइन बनाई जाएगी। 50.13 करोड़ रुपये में 25 से 400 केवीए तक के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 41.53 करोड़ रुपये से चार उपकेंद्र बनाए जाएंगे। सभी कार्यों के लिए एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सितंबर के अंत तक ठेकेदार तय होते ही सुधार कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी सीधी राहत

41.53 करोड़ से बनने वाले चार उपकेंद्रों से करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को सीधे आपूर्ति मिलेगी। ये चार उपकेंद्र मोहनलालगंज के सिसेंडी, सरोजनीनगर के विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, एलडीए कॉलोनी स्थित लोकबंधु अस्पताल के पास, काकोरी रोड पर एफसीआई उपकेंद्र परिसर में बनेंगे। इन उपकेंद्रों के अगले साल गर्मी तक चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यहां लगेंगे इतने ट्रांसफार्मर

खंड
- संख्या- यहां होगी सहूलियत

नादरगंज 64
उतरेठिया, बिजनौर, गहरू, बंथरा, नादरगंज
दुबग्गा 40
सरोसा, एफसीआई, दुबग्गा, आवास विकास

आलमबाग 8
चंदरनगर, सिंगारनगर, न्यू आलमबाग
कानपुर रोड
49
बंगलाबाजार, आशियाना, इंद्रलोक

वृंदावन
90
वृंदावन कॉलोनी व अवध विहार

होंगे ये बड़े सुधार

ओवरलोड 11 केवी लाइन को दो भागों में बांटा जाएगा

25 व 63 केवीए की जगह उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगेंगे

11 केवी और 33 केवी वैक्यूम ब्रेकर लगाए जाएंगे

गांव-गांव में एबी केबल से एलटी लाइनें बनेंगी

अगली गर्मी में कम झटका देगी बिजली

Iबिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 1.44 अरब रुपये की योजना से नए ट्रांसफार्मर और उपकेंद्र बनेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।I

I-रजत जुनेजा, मुख्य अभियंता, अमौसी जोन लेसाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें