पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी बुलेटिन के मुताबिक, मौसम में बदलाव के लिहाज से 20 और 21 अप्रैल अहम हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी बुलेटिन के मुताबिक, मौसम में बदलाव के लिहाज से 20 और 21 अप्रैल अहम हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मी व आसपास समुद्र तल से ऊपर चक्रवाती हालात हैं, यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव हो रहे हैं। इसके कारण पानी, गरज चमक और धूल भरी हवाएं चलने के पूरे आसार बन रहे हैं। 20-21अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी के आसार हैं। 30-40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। ये हालात पूर्वी व पश्चमी उत्तर प्रदेश दोनों में बने रहेंगे।
मुख्य रूप से लखनऊ समेत इन जिलों में दिखेगा असर
लखनऊ, सराहनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कन्नौज,बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती,उन्नाव, बांदा चित्रकूट व अन्य।