बख्शी का तालाब के नंदना स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को महिलाओं ने डांडिया व ग
लखनऊ। त्योहार के रंगों से सराबोर लखनऊ की शाम गरबा और डांडिया के उल्लास से जगमगा उठीं। मां दुर्गा की स्तुति के बीच ढोल की थाप, पारंपरिक परिधान और रंग-बिरंगी रोशनियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
बख्शी का तालाब के नंदना स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को महिलाओं ने डांडिया व गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोली तारो ढोल बाजे, राधा कैसे न जले और गरबे की रात जैसे गीतों पर थिरकती महिलाओं ने पूरे वातावरण को उल्लास और भक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में तृप्ति तिवारी, कुसुम वर्मा, डॉ. शालिनी, रोशनी तिवारी, गीता, बबीता सिंह, पुष्पा तिवारी, श्रद्धा, सरिता रिचा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
बख्शी का तालाब के नंदना स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को महिलाओं ने डांडिया व ग