फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई ऑटो लेकर निकला चालक लापता

Sat, 07 Mar 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजू।
विज्ञापन
नगराम। कस्बे के रहने वाले राजू बृहस्पतिवार दोपहर लापता हो गए। वह आलमबाग ऑटो एजेंसी पर ऑटो छोड़ने गए थे। नगराम व आलमबाग पुलिस मिलकर उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

राजू की पत्नी रन्नो के मुताबिक पति बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। वह बैजू तिराहा स्थित जुबेर की दुकान से ई ऑटो लेकर आलमबाग स्थित महिंद्रा ऑटो एजेंसी पर छोड़ने गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें कॉल किया पर संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार को घरवालों ने नगराम पुलिस से शिकायत की। एसओ नगराम विवेक कुमार चौधरी ने घटना आलमबाग थाने की थी तो परिजनों को वहां भेज दिया गया। अब आलमबाग व नगराम पुलिस मिलकर राजू की तलाश में लगी है। आखिरी लोकेशन उनकी आलमबाग इलाके में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें