फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाड़े पर हत्या के लिए एडवांस न देने पर चालक को ही मार डाला

Sat, 08 Mar 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाड़े पर हत्या के लिए एडवांस न देने पर चालक को ही मार डाला
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के डलौना निवासी ई रिक्शा चालक विनायक साहू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि विनायक ने पिता अंजनी साहू के साथ मिलकर मां शांति साहू व उनके प्रेमी इमरान की हत्या करवाने की साजिश रची थी। इसके एवज में विनायक ने आरोपियों को अपना ई रिक्शा व ढाई लाख रुपये देने के लिए कहा था। पर भाड़े पर हत्या के लिए एडवांस न देने पर आरोपियों ने चालक को ही मार डाला।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने विनायक साहू के पिता अंजनी ने मोहनलालगंज के कल्ली पूरब घागे गांव निवासी शिवम रावत, आशीष, आमिर, शिवा और बेटे की प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। घटनास्थल से शिवम शराब के नशे में चूर मिला था। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया था। शिवम के अलावा अन्य नामजद आरोपियों आशीष, आमिर और शिवा को शुक्रवार को ओमेक्स मेट्रो सिटी के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चाकू से गोदकर विनायक की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों के पास से खून से सने कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद किए। घटनास्थल से पुलिस को पहले ही चाकू और शराब की खाली बोतलें मिली थी।

डीसीपी के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि विनायक की मां शांति साहू काफी समय पहले इमरान नाम के व्यक्ति के साथ मोहनलालगंज में रहने लगी थी। यह बात विनायक व उनके पिता अंजनी को पसंद नहीं थी। विनायक ने आरोपियों से मां व इमरान की हत्या करने की बात कही। बदले में आमिर व आशीष को अपना ई रिक्शा और शिवम व शिवा को ढाई लाख रुपये देने का वादा किया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात आरोपियों ने विनायक को बातचीत के लिए किसान पथ के पास बुलाया। विनायक के पहुंचने पर सभी ने शराब पी। इसके बाद आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये एडवांस मांगे तो विनायक ने मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने शांति को पूरी बात बताने की धमकी दी। विनायक ने भी सभी को जान से मारने की बात कही। बस इसी बात पर कहासुनी हो गई और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

विनायक के पिता पर अब तक कार्रवाई नहीं
साजिश में विनायक के पिता अंजनी साहू की भी भूमिका है। यह बात सामने आने के बावजूद पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीपी का कहना है कि फिलहाल जांच चल रही है। साक्ष्य मिलने पर अंजनी को भी आरोपी बनाया जा सकता है।

प्रेमिका के परिजनों को क्लीनचिट
विनायक की हत्या के मामले में नामजद किए गए उसकी प्रेमिका के परिजनों की कोई भूमिका अब तक पुलिस को नहीं मिली है। एसीपी कैंट अभयमल ने बताया कि युवती के परिजनों को क्लीन चिट दे दी गई है।

भाड़े पर हत्या के लिए एडवांस न देने पर चालक को ही मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें