ऑटो में सवार महिला से चालक ने की छेड़छाड़
लखनऊ। अलीगंज निवासी महिला ऑटो चालक पर छेड़छाड़, मारपीट और उनकी पीछा करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक आरोपी चालक की तलाश में टीमें जुटी हैं।
महिला के मुताबिक बीते सोमवार को उन्हें सात वर्षीय बेटी के साथ क्लीनिक जाना था। उन्होंने उबर एप से ऑटो बुक किया था। रात आठ बजे चालक सुरेश के ऑटो से क्लीनिक जाने लगीं। रास्ते में बेटी चॉकलेट की जिद करने लगी। आरोप है कि इस पर चालक गाली-गलौज करने लगा। जबकि उन्होंने ऑटो रोकने के लिए भी नहीं कहा था। विरोध पर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने ऑटो रोका। दो दिन बाद पीड़िता ने फिर ऑटो बुक किया। इस बार भी आरोपी ऑटो लेकर पहुंच गया और उनसे अभद्रता की। विरोध पर हत्या की धमकी दी। भीड़ जुटने पर भाग निकला।