फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सामाजिक चेतना का प्रतीक होगा डाॅ. आंबेडकर केंद्र

विज्ञापन
स्मारक के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करते मंत्री जयवीर सिंह। स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। ऐशबाग में बन रहा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र अब तेजी से आकार ले रहा है। बृहस्पतिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि यह स्मारक प्रदेश की एक अहम सांस्कृतिक परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद यह न केवल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। यह स्थल बाबा साहेब के विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री ने निर्माण स्थल के विभिन्न हिस्सों का विस्तार से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल और ऑफिस बिल्डिंग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बाबा साहेब की प्रतिमा के सुंदरीकरण की प्रगति भी देखी। बिजली से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। पार्किंग और बेसमेंट के फिनिशिंग कार्यों का भी निरीक्षण किया। कहा कि सभी काम तय समय में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर निदेशक सृष्टि धवन समेत संबंधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्मारक के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करते मंत्री जयवीर सिंह। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें