फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मासूम पर हमला कर कुत्ते ने कई जगह काटा, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल दाऊद।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद में आवारा कुत्ते ने दुकान पर समोसा खरीदने गए मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने मासूम के चेहरे सहित शरीर में कई जगह काट लिया। आसपास के दुकानदारों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्ते को खदेड़कर भगाया तब जाकर मासूम की जान बच सकी। परिजनों ने बच्चे को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


रहीमाबाद के तकिया गांव निवासी ई रिक्शा चालक शादाब ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग नौ बजे उनका आठ वर्षीय बेटा दाऊद दरोगा चक्की दुकान पर समोसा खरीदने गया था। लालूहार रोड पर आवारा कुत्ते ने दौड़ाकर दाऊद को गिरा दिया। चेहरे सहित शरीर में कई जगह काट लिया। मासूम के चेहरे पर गहरा घाव हो गया है। दाऊद दुकान के निकट ही मदरसे में पढ़ता है। इस घटना के बाद ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर सहम गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले माह में लगभग छह लोगों को कुत्तों ने काटा था, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें