फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांसद खेल महाकुंभ का हुआ आगाज, डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद खेल कुंभ के तहते प्रथम चरण में पूर्वी और उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के खेलकूद शुरू हुए।

ताइक्वांडो, बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम, विनय खंड मिनी स्टेडियम, चौक और केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित किए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में लखनऊ संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों लखनऊ मध्य, पूर्व, उत्तर, पश्चिम एवं कैंट में जूनियर एवं सीनियर वर्ग (पुरुष व महिला) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय चरण में इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित मुख्य महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी एवं बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही मलखंभ, कलारीपयट्टू एवं योग जैसे पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। लगभग 2400 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में इन खेलों के आयोजन को बेहतर बनाने के लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारीगण, डीसीपी ट्रैफिक, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले 13 से 15 अप्रैल तक बाबू स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें