फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमारी का बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा हकीम, रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद में अवैध असलहों की फैक्टरी चलाने वाले आरोपी हकीम सलाऊद्दीन उर्फ लाला से पूछताछ में पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है। आरोपी बार-बार दिल की बीमारी का बहाना कर पुलिस को गुमराह करता रहा। खुफिया एजेंसियों को भी आरोपी ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। ऐसे में उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


सलाऊद्दीन के मोबाइल फोन और लैपटाप में कई फोटो और संदिग्ध नंबर मिले हैं। पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी पीओके और कश्मीर के कुछ लोगों के संपर्क में था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कश्मीर से भी असलहों की खरीद फरोख्त की थी। साजिश की आशंका को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी से एटीएस जेल में पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा आरोपी को कौन लोग असलहा बनाने के उपकरण उपलब्ध कराते थे और किन लोगों को उसने असलहे बेचे थे, इसकी जानकारी भी की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के कुछ करीबियों की सूची तैयार की है, जिनसे पूछताछ होगी।

हिरन के शिकार के सवाल पर साध ली चुप्पी

आरोपी से उसके घर से हिरन की खाल मिलने को लेकर कई सवाल किए गए। उससे पूछा गया कि उसने हिरन का शिकार कब और कहां किया था। इस सवाल पर भी आरोपी ने चुप्पी साध ली। पुलिस अब सवालों की सूची तैयार कर रही है। पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी से इन सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। पूछताछ के दौरान आरोपी के अधिवक्ता को भी वहां मौजूद रहने की इजाजत दी जा सकती है।
विज्ञापन


ये है मामला
मलिहाबाद थाने से 100 मीटर दूर सलाऊद्दीन के घर से बड़ी संख्या में अवैध असलहे बरामद किए गए थे। आरोपी के पास से कारतूस भी मिले थे। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह असलहे घर पर बनाता था। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम और हिरन की खाल मिलने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें