फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विभाग कराएगा डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता

Sun, 13 Jul 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त राष्ट्र अक्तूबर में अपनी 80वीं वर्षगांठ मनाएगा। यूएन80 के उपलक्ष्य में डाक विभाग की ओर से विदेश मंत्रालय के सहयोग से डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जो 15 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बहुपक्षवाद, वैश्विक नेतृत्व और प्रबंधन के माध्यम से हमारे भविष्य के निर्माण में यूएन80 और भारत की नेतृत्वकारी भूमिका रहेगी। इस विषय पर कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं व आर्ट्स कॉलेज विद्यार्थी डाक टिकट डिजाइन कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता 15 अगस्त तक विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज में चलेगी। कलाकृति ए-4 आकार के पेपर पर क्रेयॉन्स, पेंसिल कलर, वाटर कलर, एक्रेलिक कलर्स का उपयोग कर बनाकर भेजनी होगी।


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई व राज्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालय आदि शामिल हो सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के बाद शीर्ष पांच प्रविष्टियां चयनित कर उन्हें स्कैन करके माईजीओवी (MyGov) पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। यह पोर्टल 20 जुलाई से 15 अगस्त तक लाइव रहेगा।
विज्ञापन

चीफ पोस्टमास्टर जनरल की अध्यक्षता में परिमंडल स्तर पर गठित समिति स्कूलों से प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर पांच श्रेष्ठ डिजाइनों का चयन करेगी, जिन्हें डाक निदेशालय को अंतिम मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें