फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पॉली क्लीनिक के लिए विभाग 84 विशेषज्ञों से करेगा अनुबंध

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में खुलने वाले पॉली क्लीनिक के लिए जगह तय करने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब विशेषज्ञों से अनुबंध करने की तैयारी कर रहा है। हर पाली क्लीनिक पर छह विशेषज्ञ तैनात होंगे। सीएमओ का कहना है कि जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमति लेकर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) हैं। इन केंद्रों पर केवल एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। विशेषज्ञ न होने से मरीजों को दूसरे बड़े अस्पताल जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल 14 पॉली क्लीनिक शुरू करने का खाका बनाया था। हर क्लीनिक पर ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, गाइनकोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन, कैंसर विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। इन्हें हर दिन पांच हजार रुपये के हिसाब से भुगतान होगा। प्रति क्लीनिक के लिए करीब 10 लाख रुपये का बजट भी मिला है। विशेषज्ञ के दिन के हिसाब से ओपीडी तय होगी। क्लीनिक संचालन के लिए विभाग फरवरी में 84 डॉक्टरों से अनुबंध करेगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि विशेषज्ञों से अनुबंध कर मार्च तक क्लीनिक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें