फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत

विज्ञापन
अंकित कुमार वर्मा
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र में किसान पथ पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार नगराम के मितौली गांव निवासी अंकित कुमार वर्मा (26) की मौत हो गई। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

भाई ललित ने बताया कि अंकित ट्रांसपोर्टनगर में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह चिनहट के देवा रोड पर नौबस्ता मोड़ के पास किराये के मकान में चचेरे भाई अर्पित के साथ रह रहे थे। अर्पित कार चलाता है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अर्पित ड्यूटी के बाद कमरे में सो गया। इसी बीच अंकित उसकी कार लेकर निकल गया। रात करीब तीन बजे किसान पथ पर सिकंदरपुर खुर्द गांव के पास ट्रक चालक ने पुलिस को अर्पित की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी। कुछ ही देर में बीबीडी पुलिस पहुंची।

क्षतिग्रस्त कार में अंकित मरणासन्न हालत में थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला और राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां अंकित की मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर अर्पित के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। अर्पित के पिता फूलचंद खेती-किसानी करते हैं। मां मीना की ढाई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें