लखनऊ। अमृतसर-जालंधर खंड पर रेलवे पुल का गर्डर बदलने के लिए आठ अक्तूबर से तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रायसी स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य से देहरादून वंदे भारत का संचालन भी प्रभावित होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अमृतसर से आठ अक्तूबर को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इसी दिन अमृतसर से ही चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अमृतसर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी। अमृतसर से 10 अक्तूबर को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अमृतसर से एक घंटे 50 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
वहीं, उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल पर रायसी स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते दरभंगा से 28 सितंबर को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। दरभंगा से 25 व 26 सितंबर को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित कर, देहरादून से 29 सितंबर को चलने वाली 22546 देहरादून-लखनऊ जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे रोककर चलाई जाएगी।