प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा रिकेश कुमार सिंह के मुताबिक मृतक मूल रूप से कानपुर नगर महाराजपुर का रहने वाला है। इस दौरान बाजाराखाला के मोतीझील स्थित नानी मुन्नीदवी के घर में रह रहा था। मामा दिलीप भारती के साथ भवानीगंज वार्ड में कार्यदायी संस्था में सफाईकर्मी था।
लखनऊ में तालकटोरा के डी ब्लॉक स्थित रेलवे ट्रैक के पास युवक संजय(16) का शव मिला। स्थानीय लोगों ने आलमनगर स्टेशन पर दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी ने शव के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दिया। वहीं आरपीएफ ने जीआरपी व तालकटोरा पुलिस को दी। इसपर दोनों में सीमा विवाद हो गया। हालांकि करीब एक घंटे बाद तालकटोरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने शव को देखने के बाद प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा रिकेश कुमार सिंह के मुताबिक मृतक मूल रूप से कानपुर नगर महाराजपुर का रहने वाला है। इस दौरान बाजाराखाला के मोतीझील स्थित नानी मुन्नीदवी के घर में रह रहा था। मामा दिलीप भारती के साथ भवानीगंज वार्ड में कार्यदायी संस्था में सफाईकर्मी था। मृतक के मामा राजकुमार भारती घर पर मंगलवार को गणेश विसर्जन के बाद भण्डारा था। भण्डारे के बाद संजय कहीं चला गया। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन नहीं मिला। आज सुबह आरपीएफ उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने मृतक के मोबाइल से कॉल कर घटना की जानकारी दी। आनन फानन में परिजन मौके पर पहॅुच गए। जहां सीमा विवाद के चलते तालकटोरा पुलिस व जीआरपी आपस में उलझी रही। काफी देर बाद तालकटोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
वहीं मृतक के मामा राजकुमार भारती ने आरोप लगाया कि संजय की ट्रेन से कटकर नहीं बल्कि हत्या करके फेंका गया है। साथ ही बताया कि संजय का आलमनगर में रहने वाली युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीते 29 अगस्त को युवती के भाईयों के साथ घर पर आकर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं राजकुमार ने बताया की संजय का पैर कटा हुआ था और सिर पर चोट थी। ऐसे में राजुकमार ने युवती व उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।