फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह घर से निकले दो युवक, थोड़ी देर में दोनों के घरों में छा गया मातम

Thu, 08 Oct 2020 12:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित भूआपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों शौच के लिए निकले थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के भुआपुर गांव निवासी इमामुद्दीन का पुत्र  जीशान अहमद( 22) व रईस अहमद का पुत्र शहरयार (21) दोस्त थे। दोनों बृहस्पतिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। गांव के पास से गुजरे रेल ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में गांव वालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर गभड़िया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव व अमहट चौकी प्रभारी प्रभाकांत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे के संबंध में गांव वालों से जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो युवकों की मौत से भुआपुर गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें