फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिवाली बाद शुरू हो जाएगा ग्रीन कॉरिडोर का डालीगंज फ्लाईओवर

विज्ञापन
डालीगंज क्रॉसिंग के ऊपर बना ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर।
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज क्रॉसिंग के ऊपर बना ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर तैयार हो गया है। दिवाली के बाद रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। इससे डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर महज दो मिनट में पूरा हो सकेगा। लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इसके साथ ही बसंतकुंज से गोमतीनगर के समतामूलक चौक तक की करीब 12 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट से भी कम समय में तय की जा सकेगी।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर को डालीगंज से पक्का पुल तक जोड़ने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास और डालीगंज चौराहे के ऊपर से 1.1 किलोमीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनाया गया है। सड़क से इसकी ऊंचाई करीब 25 मीटर है। फ्लाईओवर का ढांचा तैयार होने के साथ डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

10 लाख आबादी को मिलेगा फायदा
गोमती के किनारे करीब 28 किलोमीटर के दायरे में विकसित किए जा रहे ग्रीन कॉरिडोर का यह फ्लाईओवर पक्का पुल से समतामूलक चौराहे तक सीधा रास्ता देगा। इससे पुराने लखनऊ की करीब 10 लाख आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। अभी समतामूलक चौराहे से डालीगंज और बसंतकुंज से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर पर आवागमन शुरू है। फ्लाईओवर बनने के कारण पक्का पुल से डालीगंज के बीच का हिस्सा बंद था। इसके शुरू होने से आईआईएम रोड से गोमतीनगर तक बिना जाम में फंसे आवागमन हो जाएगा।
विज्ञापन


Iयह फ्लाईओवर शुरू होने से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। बसंतकुंज से गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे तक पूरे ग्रीन कॉरिडोर पर लोग बिना जाम में फंसे आसानी से आ-जा सकेंगे।I
I- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीएI

डालीगंज क्रॉसिंग के ऊपर बना ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर।

डालीगंज क्रॉसिंग के ऊपर बना ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर।

डालीगंज क्रॉसिंग के ऊपर बना ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर।

डालीगंज क्रॉसिंग के ऊपर बना ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें