फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रेन का पट्टा टूटा, युवक के सिर पर गिरा खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में मंगलवार दोपहर कंपनी पीएनसी की लापरवाही से स्ट्रीट लाइट का खंभा युवक के सिर पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड चौड़ी करने के लिए नादरगंज में आजाद नगर मोड़ के पास तीन महीने पहले नगर निगम के लगाए स्ट्रीट लाइट के खंभे को कंपनी हटवा रही है। मंगलवार दोपहर एक बजे काम के दौरान क्रेन का पट्टा टूट गया। इससे खंभा साइकिल से जा रहे 38 वर्षीय अशोक कुमार के सिर पर गिर गया। वह दूध बेचकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

सिर फटने से अशोक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं, बीच सड़क पर खंभा गिरने से कानपुर से लखनऊ आने वाला यातायात भी बाधित हो गया। नादरगंज तिराहे पर मौजूद ट्रैफिक होमगार्ड प्रताप सिंह ने लोगों की मदद से अशोक को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन




कंपनी की लापरवाही से पूर्व में हुईं घटनाएं

- छह मार्च 2024 को बंथरा थाने में तैनात दरोगा घीसूराम घायल हो गए थे। उनके हाथ पर लोहे का रॉड गिरा था।
- एक अप्रैल 2024 को नया खेड़ा निवासी विनोद के ऊपर बैरिकेडिंग गिर गई थी।

- दो अप्रैल 2024 को कार के ऊपर बेरिकेडिंग गिर गई थी। कार सवार बाल-बाल बचे थे।
- तीन सितंबर 2024 को बंथरा में अनुसंधान केंद्र के सामने निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड से निकली सरिया मजदूर के सिर में घुसकर कान के पास से निकल गई थी।

- चार सितंबर 2024 को विद्युत लाइन शिफ्टिंग के दौरान भारी भरकम पोल लॉ कॉलेज की शिक्षिका नीलम माया की कार पर गिरा था। कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।
- 24 मार्च 2025 को कानपुर रोड पर एसयूवी सवार नसीर हुसैन शौच के लिए उतरे थे। इस बीच पीएनसी के खुले छोड़े गए आठ फीट नाले में गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें