फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों के रखरखाव की खामियां दूर करें : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने मंगलवार को एलडीए के पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह रखरखाव में खामियां मिलीं। इन्हें दूर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त सबसे पहले कानपुर रोड के पास चार एकड़ में विकसित गौतम बुद्ध शांति उपवन पार्क पहुंचीं। पार्क का रखरखाव सही न मिलने पर उन्होंने इसका टेंडर निकालकर सुंदरीकरण व सिविल कार्य पूरा कराने के लिए कहा।



रोशन जैकब ने लोकबंधु चौराहे का भी जायजा लिया। इसे संवारने का काम चल रहा है। इस दौरान मंडलायुक्त की नजर चौराहे पर लगे जर्जर हाईमास्ट पर पड़ी, जिसे तत्काल हटाकर नया हाईमास्ट लगाने के निर्देश दिए गए। चौराहे से अतिक्रमण हटाते हुए ब्लैक टॉप (सड़क) बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


स्टेडियम में बढ़ाएं खिलाड़ियों की संख्या



अवध इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम (आशियाना) का भी मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम व सभी खेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। वनस्थली पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ों की छंटाई व हरियाली को न छेड़ते हुए पार्क का सुंदरीकरण कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें