लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आधार) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से चलती मेट्रो में देश का पहला बाल आधार नामांकन किया गया। एक बच्चे का अपडेट भी किया गया। इसके अलावा आंचलिक विज्ञान नगरी व नक्षत्रशाला में बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक्स अपडेट के लिए शिविर लगाया गया तथा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
आधार के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मेट्रो के सहयोग से चलती ट्रेन में देश का पहला बाल आधार नामांकन किया गया। आंचलिक विज्ञान नगरी और इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में 5 व 15 वर्षीय बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया।
नक्षत्रशाला में ‘मेरा आधार मेरी पहचान’ विषय पर बच्चों के लिए पेंटिंग और जिंगल प्रतियोगिता हुई। चलती ट्रेन में तीन बच्चों का आधार से जुड़ा काम किया गया। इसके अतिरिक्त 29 सितंबर को आधार दिवस पर हुई पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नियमों के अनुसार पांच व 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों के आधार में फिंगरप्रिंट, आंख की पुतली और फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपडेट कराना जरूरी है। यह पूरी तरह निशुल्क है। इससे स्कूल में प्रवेश, परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी होती है।
90 बच्चों ने की मेट्रो की सवारी
दूसरी ओर बाल दिवस पर लखनऊ मेट्रो ने आधार नामांकन के साथ शहर के वंचित बच्चों के लिए मेट्रो राइड का आयोजन किया। 90 से अधिक बच्चों ने यात्रा की। मुंशीपुलिया से अमौसी मेट्रो स्टेशन के बीच बच्चों ने ड्रॉइंग ऑन व्हील्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत गायन व नृत्य प्रस्तुत किया।
बाल दिवस के अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आधार) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से चलती म