फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को डिग्री वाले नहीं, समस्या का समाधान करने वाले चाहिए : अरविंदर साहनी

विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दिए
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के सीएमडी अरविंदर साहनी का कहना है कि देश को युवा तकनीकी रूप से सक्षम व नेतृत्वकर्ता चाहिए। देश को डिग्री वाले नहीं, समस्या का समाधान करने वाला चाहिए। जॉब लेने वाला नहीं जॉब पैदा करने वाला चाहिए। युवा स्टार्टअप, इंटरप्रेन्योर के क्षेत्र में भी काम करें। हमें तकनीकी के साथ नैतिक नेतृत्वकर्ता की भी जरूरत है।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के मूल मंत्र दिए। इस अवसर पर एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद की बीटेक की छात्रा अंशिका राणा को चांसलर मेडल और केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाजियाबाद की बीटेक की छात्रा इशिका को कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक दिया गया।

कार्यक्रम में छात्रों से अरविंदर साहनी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ दीक्षांत समारोह मात्र नहीं है। यह तकनीकी जीवन यात्रा का नया पड़ाव है। आपकी इस यात्रा में सहभागी दोस्त, शिक्षक, माता पिता को भी याद रखें। जिन्होंने आपमें निवेश किया है। वे आपसे बड़ी अपेक्षा करते हैं। आपको देश बड़ी उम्मीद से देख रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि एआई, डाटा साइंस, क्लीन एनर्जी जैसे कई नए और महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जिनमें काम करने के अवसर आपके पास हैं। डिग्री पढ़ाई का अंत नहीं है बल्कि आगे जाने का एक पासपोर्ट है। इसका सही इस्तेमाल करें। यह आपको उड़ने के लिए पंख दिया जा रहा है।

इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व अतिथियों ने सभी मेडल धारकों को मेडल व पीएचडी वालों को पीएचडी अवाॅर्ड की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम, प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया आदि उपस्थित थे।

छात्रों को दिए तीन सबक

पहला, सोचिए, अप्लाई करिए और समाधान कीजिए। क्योंकि हम क्या जानते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है कि हम कितना बेहतर सोचते हैं और समस्या का कितना बेहतर समाधान दे सकते हैं। दूसरा, वर्तमान में क्या और वैल्यू एड कर सकते हैं। अरविंदर साहनी ने मुंबई के ऑटो ड्राइवर का उदाहरण देते हुए कहा कि हर प्रोफेशन में कुछ नया करने की गुंजाइश है। तीसरा, क्षमतावान बनिए, चरित्रवान बनिए और विश्वास पैदा कीजिए। किसी भी सफलता की शुरुआत आइडियल नहीं होती है। अपनी मेहनत, लगन, बड़े सपने देखने से एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

ऑपरेशन सिंदूर से होर्मुज समस्या तक निभाया साथ
अरविंदर साहनी ने आईओसी का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड में हमने हर दिन 30 लाख घरों में एलपीजी पहुंचाई। होर्मुज के दौरान पैदा हुई समस्या हो या ऑपरेशन सिंदूर, हम देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए। हम भविष्य के लिए भी तैयार हैं। तकनीकी की असली शक्ति आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने व देश को आगे बढ़ाने में उपयोगी बनाने में है। आपके मां-पिता, दोस्त, शिक्षक ने आपको आगे बढ़ाया है, अब आप और लोगों को आगे बढ़ाने में मदद करें। देश को मजबूत बनाएं।

बेटियों की दोस्त बनें, तभी संभलेंगी बेटियां

दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल ने छात्राओं व उनकी माताओं के साथ मां-बेटी सम्मेलन भी किया। उन्होंने माताओं को सुझाव दिया कि वे बेटियों से संवाद किया करें। बेटियों को अगर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी नहीं होगी तो दिक्कत होगी। गर्भधारण के दौरान क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, जानकारी दें। लड़कियों को देखें कि वे किससे बात कर रही है, क्या बात कर रही हैं, तभी वे गलत रास्ते में नहीं जाएगी। घर में मां के रूप में ही आप उनकी दोस्त बनें।

खास-खास
- राज्यपाल की ओर से 62537 छात्रों की डिग्री डिजिलॉकर पर अपलोड की गई।

- 83 छात्रों को 84 पदक दिए। इसमें 35 स्वर्ण, 23 रजत व 24 कांस्य पदक।
- अभिभावकों और प्राचार्य के साथ मेधावियों को राज्यपाल ने दिए पदक।

- गुजरात के रोगन कला कलाकार आशीष कंसारा को डीलिट की मानद उपाधि दी।
- पांच अलग-अलग श्रेणियों में स्टूडेंट स्टार्टअप अवाॅर्ड दिया गया।

- राज्यपाल ने गोद लिए गए गांव के बच्चों को सम्मानित किया।
- पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को सांकेतिक रूप से किट का वितरण।

- बालगृह बालिका, सिंधीखेड़ा में आरओ प्लांट, चार एसी यूनिट व विवि के गोद लिए दो गांवों में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन।
- 100 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण भी किया गया।

Next
AU ऐप में पढ़ें