फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक भीड़ : सीएम योगी का पलटवार, बोले- तिल का ताड़ बना रही है कांग्रेस

Thu, 26 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीड़ हिंसा पर मचे घमासान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मसले को जानबूझकर तिल का ताड़ बना रही है। अगर ये भीड़ हिंसा है तो 1984 में जो हुआ वो क्या था?

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने ये बातें एएनआई से बातचीत में कही। दरअसल, शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ इलाके के गांव लल्लावंडी में अकबर उर्फ रकबर नाम के युवक पर गो-तस्करी के शक में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बुरी तरह घायल अकबर की मौत हो गई। इस घटना के बाद भीड़ हिंसा को लेकर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं, केंद्र ने मामले की जांच के लिए गृह सचिव के नेतृत्व में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।
 


योगी ने कहा कि हम प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा देंगे। लेकिन ये हर व्यक्ति और हर धर्म की भी जिम्मेदारी है कि वो एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का आदर करे। गाय और मनुष्य दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति में दोनों की ही भूमिका है। हर किसी की रक्षा की जानी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को संभावित गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने पर कहा कि देश की जनता ने पहले ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उनके व्यवहार से उनकी (राहुल गांधी) असलियत सामने आ गई है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें