पार्षद ने शुरू किया सड़क के किनारे रखीं मूर्तियों को उठाने का अभियान।
लखनऊ। भाजपा पार्षद रंजीत ने सड़क किनारे रखी मूर्तियों को उठाकर उनका भू- विजर्सन करने के लिए अभियान शुरू किया है। बुधवार को पहले दिन उन्होंने मनकामेश्वर वार्ड और निरालानगर कॉलोनी में 2,100 मूर्तियां उठाईं। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा।
मनकामेश्वर वार्ड से पार्षद रंजीत ने बताया कि उनकी स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना बेढंगी पड़ी देव मूर्ति उठाओ व विसर्जन अभियान का शुभारंभ किया है। इसके तहत मूर्तियों को झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर बने एक जलविहीन जलाशय में विसर्जित किया गया। इस अभियान में वृक्षों के नीचे पार्कों, चौराहों, गोमती ब्रिज और तथा मंदिरों के आसपास पड़ीं देव मूर्तियों को उठाकर उनका विसर्जन किया जाएगा। बड़े बुजुर्गों की कॉल पर उनके घरों से मूर्तियों को एकत्रित करने और काॅलोनियों की नागरिक संस्थाओं के ओर एकत्रित की गई मूर्तियों को उनके स्थान से लेकर उनका विसर्जन करना है । इसके लिए शहरवासी उनके मोबाइल नंबर 9415414111 पर संपर्क कर सकते हैं। इस कार्य में उनका सहयोग प्रहलाद सिंह व मनोज गुप्ता ने किया।
पार्षद ने शुरू किया सड़क के किनारे रखीं मूर्तियों को उठाने का अभियान।