फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 18 को होगी रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के 100 साल पूरे होने पर 17 से 21 नवंबर तक पांच दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित होगा। इसका मुख्य आकर्षण 18 नवंबर को रामकृष्ण परमहंस की संगमरमर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हावड़ा स्थित बेलूर मठ के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद यह अनुष्ठान करेंगे। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से रामकृष्ण मठ और मिशन के वरिष्ठ संन्यासी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मठ के सचिव स्वामी मुक्तिनाथनंद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पांच दिनों तक पूजा-पाठ, हवन, चंडी पाठ, कीर्तन और भजन होंगे। आध्यात्मिकता के साथ समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वेदांत सोसाइटी के स्वामी सर्वप्रियानंद व्याख्यान देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पं. संजीव अभ्यंकर, पं. दिशारी चक्रवर्ती और पद्मश्री पं. तेजेंद्र नारायण मजूमदार की प्रस्तुतियां होंगी। 20 नवंबर को सेवाश्रम की सौ साल की यात्रा पर विशेष सभा होगी। अंतिम दिन 21 नवंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन की यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें