फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दशलक्षण पर्व पर दिखा त्याग व भक्ति का संगम

Fri, 05 Sep 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इंदिरानगर स्थित जैन मंदिर में उत्तम त्याग दिवस पर शांतिधारा कार्यक्रम का आयोजन। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। दशलक्षण पर्व पर जगह-जगह त्याग और भक्ति का संगम दिखा। जैन समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना की। समाज को त्याग धर्म का महत्व समझाया। धर्म के रास्ते पर चलने रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आशियाना स्थित जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म पूजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मेरठ के दीपक जैन व जैन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. अभय कुमार जैन ने बताया कि त्याग धर्म दान करने के लिए प्रेरित करता है। दान से धन की वृद्धि के साथ सुख की प्राप्ति होती है। प. उमेश शास्त्री ने पूजा कराई। महिला मंडल की अध्यक्ष अल्पना जैन, सविता जैन, सरिता जैन, किरन जैन, स्वीटी, अनीता जैन, चंद्रप्रकाश, अभय शाह, शरद चंद्र, मनोज आदि मौजूद रहे।

इंदिरा नगर के जैन मंदिर में प्रदीप जैन, रजत जैन, सनत जैन, दिव्य जैन व पुष्पेंद्र जैन ने भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर विशेष आयोजन होंगे। जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्षकल्याणक भी धूमधाम से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में नाटिका भाग्य विधाता के मंचन में कीर्ति जैन, रश्मि और रमा समेत 15 कलाकारों ने प्रस्तुति से भावविभोर कर दिया। मौके पर अनुरोध जैन, सुदीप जैन, रोहित, आकाश, भरत व मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें